डीएम मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि जनपद में शीतलहर के दृष्टिगत किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसराहा व्यक्तियों को शीतलहर से कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने बस अड्डे में अवस्थित रेन बसेरे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर उपलब्ध रहें तथा रैन बसेरे की उचित साफ-सफाई व्यवस्था रखने व रंगाई पुताई करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही रैन बसेरे में लगाए गए बोर्ड को बड़ा बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को रैन बसेरे को ढूंढने में कोई असुविधा न हो तथा उन्होंने रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों के लिए रजिस्ट्रर मैंटेन करते हुए आने वाले व्यक्तियों का अंकन करने के निर्देश दिए।

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि रैन बसेरे की विद्युत व्यवस्था भी दुरस्त रहे तथा रैन बसेरे में लगाए गए स्कीन टीवी को दुरस्त रखने एवं केबिल सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अलाव जलाने के निर्देश दिए तथा नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में आवारा पशुओं एवं बीमार पशुओं को शीतलहर के बचाव से उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी गरीब एवं बेसहारा व्यक्ति शीतलहर में फुटपाथ पर न सोए इसके लिए निरंतर निगरानी रखते हुए ऐसे व्यक्तियों को रैन बसेरे में रखने में के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी गरीब, असहाय एवं बेसहारा व्यक्तियों को शीतलहर के कारण कोई हानि न हो।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि शीतलहर से बचाव के लिए जनपद के 8 विभिन्न मुख्य चौराहों एवं स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है जिसमें तिलणी, सुमेरपुर, केदारनाथ चौहारा, संगम बाजार, मैन मार्केट, बस अड्डा, बैरियर बायपास तथा कोटेश्वर में सायं 6 बजे से ही अलाव जलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, सूचना अधिकारी रती लाल शाह आदि मौजूद रहे।


Leave a comment