Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का परीक्षा कलेंडर जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का परीक्षा कलेंडर जारी

वार्षिक परीक्षा कलेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेंडर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेंडर में शामिल किया गया है तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं यथा- पीसीएस परीक्षा 2023 लोवर पीसीएस परीक्षा-2023 सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023 आरओ / एआरओ परीक्षा- 2023 एवं जेई परीक्षा 2023 वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2023, एपीएस परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है तथा लगभग 5700 रिक्त पदों हेतु रिक्ति विज्ञापन जारी किये जायेंगे।

इसी क्रम में डॉ कुमार द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आरक्षण से सम्बन्धित उत्पन्न कतिपय विसंगतियों के निस्तारण हेतु प्रत्यावर्तित अधियाचनों को संशोधित किये जाने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है, उक्त अधियाचनों का आयोग को यथासमय प्राप्त होना अपेक्षित है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा कलेंडर में विभिन्न परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी परीक्षा तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि परीक्षाओं की तिथियां आपस में क्लैस न हों। डॉ राकेश कुमार द्वारा इस अवसर पर यह दृढ संकल्प भी दोहराया है कि उपर्युक्त परीक्षा कलेंडर के अनुसार ही समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

EXAM CALENDAR YEAR 2023

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...