Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का परीक्षा कलेंडर जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2023 के लिए 32 परीक्षाओं का परीक्षा कलेंडर जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा 27 दिसम्बर, 2022 को आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रम में वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कलेंडर जारी कर दिया गया है। (छायाप्रति संलग्न है) तथा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ परीक्षा कलेंडर को आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर अपलोड किया जा रहा है।

वार्षिक परीक्षा कलेंडर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त विभिन्न अधियाचनों को समरूपता के आधार पर संयोजित करते हुए कुल 32 परीक्षाओं हेतु परीक्षा कलेंडर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेंडर में शामिल किया गया है तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं यथा- पीसीएस परीक्षा 2023 लोवर पीसीएस परीक्षा-2023 सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023 आरओ / एआरओ परीक्षा- 2023 एवं जेई परीक्षा 2023 वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा -2023, एपीएस परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग द्वारा अग्रेतर कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है तथा लगभग 5700 रिक्त पदों हेतु रिक्ति विज्ञापन जारी किये जायेंगे।

इसी क्रम में डॉ कुमार द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आरक्षण से सम्बन्धित उत्पन्न कतिपय विसंगतियों के निस्तारण हेतु प्रत्यावर्तित अधियाचनों को संशोधित किये जाने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है, उक्त अधियाचनों का आयोग को यथासमय प्राप्त होना अपेक्षित है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा कलेंडर में विभिन्न परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी परीक्षा तिथियों को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि परीक्षाओं की तिथियां आपस में क्लैस न हों। डॉ राकेश कुमार द्वारा इस अवसर पर यह दृढ संकल्प भी दोहराया है कि उपर्युक्त परीक्षा कलेंडर के अनुसार ही समस्त परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

EXAM CALENDAR YEAR 2023

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...