Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड बदरीनाथ और केदारनाथ में हुई बर्फबारी, कई इलाके शीतलहर की चपेट में
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

बदरीनाथ और केदारनाथ में हुई बर्फबारी, कई इलाके शीतलहर की चपेट में

उत्तराखंड के चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में वर्ष की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से यहां पर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। अभी भी यहां 100 से ज्यादा मजदूर काम पर लगे हुए हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने बर्फबारी का आनन्द लिया। बदरीनाथ धाम के अलावा हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

केदारनाथ धाम में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही यहां पर शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी होने से यहां पर काम कर रहे मजदूरों को काफी परेशानी हो जाती है। दिसम्बर और जनवरी माह में यहां पर काम करना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है जिससे काम करने में बाधा आ जाती है।

इसके अलावा जोशीमठ के औली में भी वर्ष की पहली बर्फबारी देखी गई। जिससे यहां के पहाड़ बर्फबारी से चांदी जैसे चमक रहे हैं। राज्य सरकार ने भी शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते मैदानी इलाकों में कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद कर दी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...