Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में 57वें पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मेलन का किया उदघाटन
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में 57वें पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मेलन का किया उदघाटन

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनॉमी बनाने पर बल दिया। जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व एवं वामपंथी उग्रवाद के संदर्भ में सुरक्षा उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने अगले 10 वर्षों की चुनौतियों से निपटने का खाका प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि पुलिस के क्षमता निर्माण को और अधिक उन्नत करने, क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा डिजिटल पब्लिक गुड्स को सुरक्षित रखने के लिए अलग नजरिया अपनाने की जरूरत है। गृह मंत्री ने कहा कि नार्को-तस्करी, हवाला तथा अर्बन पुलिसिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्यों के बीच और बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।

सम्मेलन के पहले दिन अनेक विषयों पर चर्चा हुई जिनमें नेपाल और म्यांमार से लगती भू-सीमा, तय अवधि से अधिक समय तक रुकने वाले विदेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने तथा माओवादियों के गढ़ को निशाना बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। देश का शीर्ष पुलिस नेतृत्व, अगले दो दिनों के दौरान, विशेषज्ञों, फील्ड में कार्यरत अधिकारियों तथा अकादमिक जगत के विद्वानों के साथ उभरती सुरक्षा चुनौतियों एवं भावी उपायों पर चर्चा करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक, नित्यानंद राय और अजय कुमर मिश्रा एवं एनएसए अजीत डोभाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक तथा देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को ट्रॉफी प्रदान की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...