विजय प्रताप सिंह की स्कूलिंग और उच्च शिक्षा देहरादून में हुई है। इसके बाद उन्होंने तमाम उन क्षेत्रों में अनुभव प्राप्त किया जो एक सफल व्यवसाय के लिए जरुरी होते हैं। वर्तमान में विजय एक एडवेंचर कंपनी “एडवेंथ्रिल“ के माध्यम से युवाओं को एडवेंचर के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही वो खुद इस क्षेत्र में नये आयाम हासिल कर युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
विजय प्रताप सिंह का अलगा लक्ष्य है एवरेस्ट। जी हां साल 2024 मे विजय दुनिया की सबसे चोटी माउंट एवरेस्ट के अभियान पर निकल रहे हैं। एवरेस्ट अभियान के माध्यम से वो आटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए एक स्कूल का निर्माण करने वाले हैं।


Leave a comment