Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड की झांकी “मानसखण्ड” का हुआ प्रदर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड की झांकी “मानसखण्ड” का हुआ प्रदर्शन

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य की ओर से “मानसखंड” झांकी का प्रदर्शन किया गया था। कर्तव्य पथ पर जब उत्तराखंड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गडाहट से लोगों द्वारा स्वागत किया गया। उत्तराखंड सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में 18 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया गया।

उत्तराखंड राज्य की झांकी के अग्र तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर तथा उत्तराखंड में पाये जाने वाली विभिन्न पक्षियों व झांकी के पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर समूह तथा देवदार के वृक्षों को दिखाया गया । साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ का भी झांकी में समावेश किया गया था। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल एवं योग को सम्मिलित किया गया था। झांकी का थीम सांग उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...