जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनपद धार्मिक व साहसिक पर्यटन का केन्द्र है। जहां लाखो तीर्थ यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आते है तथा जनपद वासियों का आजीविका एवं आर्थिकी से जुडा हुआ है। जिसके लिए आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार एवं उनका अतिथि देवों भवः के तहत उनका स्वागत एवं सत्कार करे। ताकि जनपद की छवि बेहतर बने। उन्होने कहा कि हमें सभी को अपने प्राकृतिक सौन्दर्य एवं संबर्द्धन के लिए नदी नालों के बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें अपने अधिकारों, कर्त्तव्यों, देश के प्रति समर्पण तथा देशभक्ति की याद दिलाता है। देश में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना बनाए जाने हेतु संविधान सभा द्वारा 25 नवंबर 1949 को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान का स्वरूप अंगीकार किया गया तथा आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उन्होंने देश के शहीदों के बलिदान तथा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि आज उनको श्रद्धांजलि देने का पर्व भी है। गणतंत्र के अर्थ को समझाते हुए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं कुशलता से करना है ताकि जनपद व प्रदेश प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो सके।
इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित जनमानस को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हम 74वां गणतंत्र दिवस को मना रहे है। उन्होने कहा कि भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा को जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा यात्रा का सफल संचालन किया गया है जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कार्मिक बधाई के पात्र है।
जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा प्रातः विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम परिसर में आईटीबीपी के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


Leave a comment