Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी के गुरू के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पीएम मोदी के गुरू के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व खिलाड़ी विराट कोहली, अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे।

विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत माता सरोज कोहली भी उनके साथ ऋषिकेश पहुंची थी उन्होंने भी स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने यहां पर 20 मिनट तक ध्यान किया। इससे पहले भी यहां पर कई अभिनेता और राजनेता इस समाधि स्थल के दर्शन करने आ चुके हैं।

गौरतलब रहे कि विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उसके बाद विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद विराट कोहली और परिवार के सभी सदस्यों ने आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद शाम को सभी लोगों ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शामिल हुए। परिवार के सभी सदस्यों ने शाम को आश्रम में ही सात्विक भोजन का आनंद लिया।

आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट उनकी पत्नी और मां आश्रम आए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार आश्रम में ही रात्रि प्रवास करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विराट कोहली और उनका परिवार विशेष अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंचे हैं।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नैनीताल में नीम करौरी बाबा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। तब मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...