विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत माता सरोज कोहली भी उनके साथ ऋषिकेश पहुंची थी उन्होंने भी स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने यहां पर 20 मिनट तक ध्यान किया। इससे पहले भी यहां पर कई अभिनेता और राजनेता इस समाधि स्थल के दर्शन करने आ चुके हैं।
गौरतलब रहे कि विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उसके बाद विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद विराट कोहली और परिवार के सभी सदस्यों ने आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उसके बाद शाम को सभी लोगों ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शामिल हुए। परिवार के सभी सदस्यों ने शाम को आश्रम में ही सात्विक भोजन का आनंद लिया।
आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट उनकी पत्नी और मां आश्रम आए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार आश्रम में ही रात्रि प्रवास करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विराट कोहली और उनका परिवार विशेष अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आश्रम पहुंचे हैं।
ज्ञातव्य हो कि इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने नैनीताल में नीम करौरी बाबा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। तब मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की थी।


Leave a comment