Home उत्तराखंड न्यूज़ डीएम ने गरुड़ चट्टी से नीलकंठ तक सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, शिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

डीएम ने गरुड़ चट्टी से नीलकंठ तक सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, शिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा

शिवरात्रि की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने गरुड़ चट्टी से लेकर नीलकंठ तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नीलकंठ पहुंचकर अधिकारियों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके उपरांत उन्होंने नीलकंठ से लेकर लक्ष्मण झूला तक पैदल मार्ग पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई का जायजा लिया।

डॉ आशीष चौहान ने शिवरात्रि की तैयारियों के दृष्टिगत लक्ष्मण झूला से नीलकंठ तक के सड़क व पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने गरुड़ चट्टी से नीलकंठ के बीच चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नीलकंठ महादेव में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एएमए जिला पंचायत को निर्देश दिए कि नीलकंठ क्षेत्र में बड़े कूड़ेदान लगवाने के साथ-साथ सफाई कर्मियों की समय से तैनाती करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी से ही नीलकंठ के आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सकता है। इस हेतु उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को नीलकंठ बाजार में व्यवसायियों व आम जनमानस की सहभागिता से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने को कहा है। शिवरात्रि के दौरान यात्रियों के व्यापक संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी ने नीलकंठ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल कैंप लगाने के अलावा 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नीलकंठ यात्रा मार्गो सड़क व पैदल मार्ग सहित नीलकंठ महादेव के पास क्राउड कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था व आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए।

डॉ आशीष चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिवरात्रि के दौरान लक्ष्मण झूला से नीलकंठ तक पैदल मार्ग पर निरन्तर गश्त करना सुनिश्चित करें। जिससे पैदल चलने वाले तीर्थ यात्रियों को वन्यजीवों से हो सकने वाले संभावित खतरे को टाला जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नीलकंठ से लक्ष्मण झूला तक पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ व दुकानों पर घरेलू सिलेंडर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार यमकेश्वर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने दुकानदारों को कहा कि दुकान के 100 मीटर आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाये रखना अपना दायित्व समझें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों के आसपास प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का चालान किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर यत्र-तत्र बिखरे कूड़े करकट को एकत्रित किया। डीएम ने लक्ष्मण झूला से लेकर नीलकंठ तक समूचे पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सके इस हेतु शिवरात्रि से पूर्व तीन से चार सौ लोगों को शामिल करते हुए एक व्यापक सफाई अभियान चलाने के लिए राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में महंत नीलकंठ महादेव मंदिर सुभाष पुरी, तहसीलदार यमकेश्वर मनजीत सिंह, बीडीओ यमकेश्वर दृष्टि आनंद, चौकी इंचार्ज नीलकंठ प्रदीप कुमार, प्रबंधक नीलकंठ मंदिर धन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश चौहान, प्रधान कोठार गांव नीरज पयाल, प्रधान नीलकंठ तोली धनवीर सिंह, टैक्सी यूनियन सचिव देवेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...