Home उत्तराखंड न्यूज़ अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, पुलकित आर्य की संपत्ति होगी कुर्क
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, पुलकित आर्य की संपत्ति होगी कुर्क

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पौड़ी ने अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति दी है। इस मामले में हरिद्वार व पौड़ी के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल पौने तीन करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उत्तराखंड़ के जनपद हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल में अपने होटल एवं रिजोर्ट तथा उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित किया, जिस सम्बन्ध में जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर मु.अ.सं.- 33/22, धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव के सुपुर्द की गयी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गैंग बनाकर अपराध करते हुए अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा अभियुक्तगणों की आपराधिक कृत्य कर अवैध रुप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो पाया कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पुत्र डा विनोद आर्य, निवासी-आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार, हाल-निवासी – वनन्तरा रिजोर्ट गंगापुर, पौड़ी गढ़वाल के द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों सौरभ भाष्कर एवं अंकित उर्फ पुलकित के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुये क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को भंग किया है, अभियुक्त पुलकित आर्य एवं उसके गैंग के सदस्यों के इस प्रकार की आपराधिक कृत्यों से आम जनता में भारी आक्रोश पनपने के कारण प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किये गये। गैंग के लीडर पुलकित आर्य द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराध करते हुए अवैध रुप से धन अर्जित किया गया है।

अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की गयी है, इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल में अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से सरकारी वन भूमि पर अतिक्रमण करते हुये गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत 1,06,88,000/- की भूमि अर्जित की गयी है। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है। अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी में कुल 2,82,83,615 की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...