2021 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 5 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भारतीय सैन्य अकादमी जाकर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। वहां उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी की गतिविधियों तथा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी गई।

इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रण वायु सेना कार्यालय में भी प्रधान नियंत्रक राज कुमार अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। वहां उन्हें संगठन की लेखांकन एवं लेखा परीक्षा संबंधी विभिन्न गतिविधियों तथा कार्यकलापों से भी अवगत कराया गया।


Leave a comment