फिल्म निर्माता नरेंद्र जोशी और निर्देशक ओपी डिमरी ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डॉ. पी. के. मिश्रा (प्रमुख सचिव, प्रधानमंत्री), गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञान भवन में चलने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। विभाग ने फरवरी में आपदा प्रबंधन विषय पर एक शॉर्ट फ़िल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था, इसी अवसर पर ’स्टे शेफ़ व्हेन द अर्थ शेक्स’ शॉर्ट फ़िल्म को भी पुरस्कृत किया गया।
फ़िल्म के डायरेक्टर ओपी डिमरी इस अवसर पर काफी खुश नज़र आए और उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी टीओसी कम्बाइन इस तरह की सामाजिक जागरूकता पर फिल्में और वृतचित्र बनाती रही है और इस पुरस्कार के बाद और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिली है।
फिल्म में एक थीम सॉन्ग भी है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म पटकथा और गीत हीरेन्द्र-निमिषा की जोड़ी ने मिलकर लिखी है। जबकि संगीत और बैक-ग्राउंड, संगीतकार विकास विश्वकर्मा ने दिया है।
साथ ही इस फ़िल्म के लिए डीओपी राकेश कुमार सिंह और एडिटर सोनू कुमार के काम को बहुत सराहना मिली।
फ़िल्म की प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी नमिता रावत और अमृत श्रीवास्तव ने बख़ूबी निभाई।
फ़िल्म के कलाकार –
- अजय कुमार बिष्ट
- कौस्तुभ द्विवेदी
- मायरा जोशी
- लक्षित डिमरी
- दीप्ति रावत


Leave a comment