Home उत्तराखंड न्यूज़ भूंकप जागरूकता पर बनी शॉर्ट फिल्म को गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

भूंकप जागरूकता पर बनी शॉर्ट फिल्म को गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में भूकंप जागरूकता पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को पुरस्कृत किया गया।

फिल्म निर्माता नरेंद्र जोशी और निर्देशक ओपी डिमरी ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डॉ. पी. के. मिश्रा (प्रमुख सचिव, प्रधानमंत्री), गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया।

विज्ञान भवन में चलने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। विभाग ने फरवरी में आपदा प्रबंधन विषय पर एक शॉर्ट फ़िल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था, इसी अवसर पर ’स्टे शेफ़ व्हेन द अर्थ शेक्स’ शॉर्ट फ़िल्म को भी पुरस्कृत किया गया।

फ़िल्म के डायरेक्टर ओपी डिमरी इस अवसर पर काफी खुश नज़र आए और उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी टीओसी कम्बाइन इस तरह की सामाजिक जागरूकता पर फिल्में और वृतचित्र बनाती रही है और इस पुरस्कार के बाद और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिली है।

फिल्म में एक थीम सॉन्ग भी है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म पटकथा और गीत हीरेन्द्र-निमिषा की जोड़ी ने मिलकर लिखी है। जबकि संगीत और बैक-ग्राउंड, संगीतकार विकास विश्वकर्मा ने दिया है।

साथ ही इस फ़िल्म के लिए डीओपी राकेश कुमार सिंह और एडिटर सोनू कुमार के काम को बहुत सराहना मिली।

फ़िल्म की प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी नमिता रावत और अमृत श्रीवास्तव ने बख़ूबी निभाई।

फ़िल्म के कलाकार –

  • अजय कुमार बिष्ट
  • कौस्तुभ द्विवेदी
  • मायरा जोशी
  • लक्षित डिमरी
  • दीप्ति रावत
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...