Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में बोले चन्दन राम दास, सरकार ने एक साल में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में बोले चन्दन राम दास, सरकार ने एक साल में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही भविष्य के लिए क्षेत्र लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 3 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में योगदान देने वाले युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का हमारी सरकार कार्य कर रही है। हम प्रत्येक जनपद में ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की ओर कार्य करेंगे। प्रत्येक जनपद में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बनाने का काम करने की बात कही।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व धामी जी नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की बैठकें आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर अब मण्डलीय अधिकारी मण्डल कार्यालयों में ही बैठगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पौड़ी बस अड्डे के निर्माण को पूर्ण करने की घोषणा की है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। कहा कि पौड़ी में रोड़वेज बस डिप्पो निर्माण को स्वीकृत किया गया है।

अध्यक्ष जिला पंचायत शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार ने अपने एक साल पूर्ण किये है, ये एक साल उपलब्धियों से भरे हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लिए गये है। कहा कि सशक्त भू कानून बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...