Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर रक्षा मंत्रालय ने किया 1,700 करोड़ रुपये का करार, बढेगी ब्रह्मोस की ताकत
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशहमारी फ़ौज

रक्षा मंत्रालय ने किया 1,700 करोड़ रुपये का करार, बढेगी ब्रह्मोस की ताकत

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) के साथ नेक्स्ट जेनरेशन मैरीटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी (लॉन्ग रेंज) {एनजीएमएमसीबी (एलआर)} और ब्रह्मोस मिसाइलों की 1,700 करोड़ रुपये की अधिक की अनुमानित लागत की खरीद के लिए खरीद (भारतीय) श्रेणी के तहत एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

एनजीएमएमसीबी की डिलीवरी 2027 से शुरू होने वाली है। ये सिस्टम सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होंगे और भारतीय नौसेना की बहु-दिशात्मक समुद्री हमले की क्षमता में काफी वृद्धि करेंगे।

बीएपीएल भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है। जो नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह अनुबंध स्वदेशी उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से महत्वपूर्ण हथियार प्रणाली और गोला-बारूद के स्वदेशी उत्पादन को और बढ़ावा देने वाला है।

यह परियोजना चार वर्षों की अवधि में 90,000 से अधिक मानव-दिवस का रोजगार सृजित करेगी। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त अधिकांश उपकरण और उप-प्रणाली के साथ, ये सिस्टम ’आत्मनिर्भर भारत’ के एक गौरवशाली ध्वजवाहक होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles