पर्वतारोहियों और पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज से गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट ग्रीष्मकाल के लिए खुल गये हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। गौरतलब रहे कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं। यह पार्क चार माह तक बंद रहता है जिससे यहां आने वाले पर्वतारोंहियों को यहां आने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि पहले दिन नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।


Leave a comment