उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद उनके गांव राजावाला में मातम का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे। वह साल 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे।
बताया जा रहा है कि टीकम सिंह नेगी की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात थी। इसी दौरान यहां से उनकी शहादत की खबर आई। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।
टीकम सिंह नेगी 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और तीन साल के बेटा हैं।


Leave a comment