Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से की मुलाकात, मसूरी टनल के शिलान्यास करने का दिया न्यौता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से की मुलाकात, मसूरी टनल के शिलान्यास करने का दिया न्यौता

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूंकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

कृषि मंत्री ने कहा देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिसपर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की जायेगी।

इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास करने हेतु केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शीघ्र ही टनल के शिलान्यास के लिए उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...