Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रही व्यवस्थाओं और तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रही व्यवस्थाओं और तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य सचिव द्वारा हवाई सर्वेक्षण के बाद स्थानीय होटल में यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों तथा केदारनाथ धाम में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एस.सी. लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ में जो भी निर्माण सामग्री की आवश्यकता है उसे यात्रा शुरू होने से पूर्व शीर्ष प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी सामग्री की आवश्यकता है तो उसको तत्काल खरीदना सुनिश्चित करें, यदि शासन स्तर से कोई कार्यवाही की जानी है तो उसके लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए।

यात्रा व्यवस्था तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा केदारनाथ पैदल मार्ग में समुचित स्वास्थ्य एवं सफाई सुविधा सुनिश्चित कराई जाए तथा सोनप्रयाग में यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने संचालित होने वाली हैली सेवा कंपनियों के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए तथा हैली कंपनियों में किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस के जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है तथा केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री एवं अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के लिए एक हजार घोड़े-खच्चरों की केवल निर्माण एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु व्यवस्था की गई है।

केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं तथा यात्रा मार्ग में 12 स्थानों पर एमआरपी बनाए गए हैं तथा 22 चिकित्सकों एवं 22 फार्मसिस्ट तैनात किए गए हैं जिनकी रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी तथा सभी को उचित प्रशिक्षण दिया गया है इनमें 3 फिजिशियन एवं 2 ऑर्थोपेडिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं। आवश्यक सेवा हेतु यात्रा मार्ग में 6 एंबुलेंस तैनात की गई हैं जिसमें 3 एंबुलेंस रिजर्व में रखी गई हैं।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उचित आवास व्यवस्था हेतु गुप्तकाशी से बड़ी लिनचोली तक जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में 2500 लोगों की ठहरने की व्यवस्था होगी इसी के साथ केदारनाथ धाम में 2 टैंट कॉलोनी न्यू घोड़ा पडाव एवं हिमलोक कॉलोनी में किया जा रहा है जिसमें 80-80 बैड तैयार किए जा रहे हैं जिसमें 1600 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है तथा जीएमवीएन के टैंट एवं गेस्ट हाउस में कुल 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को अस्थाई टैंट लगाने की व्यवस्था अनुमति दी गई है।

केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसके लिए 7 सेक्टर एवं 7 सहायक सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं जो केवल यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर निगरानी रखते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ उपलब्ध कराए जाने के लिए अवगत कराया जाएगा। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है जिसके लिए पुलिस अधिकारी एवं जवानों को उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...