Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिला
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिला

उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर को 15 अप्रैल 2023 से अग्रेतर छः माह, अग्रिम आदेशों अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के पद का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है।

कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के पद रिक्त होने के फलस्वरूप विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य कार्यों के सुचारू संचालन के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 (10) में विद्यमान अन्तरिम व्यवस्था के अंतर्गत आज यह दायित्व प्रदान किया गया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...