Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अंबेडकर जयंती के अवसर पर ओएनजीसी देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

अंबेडकर जयंती के अवसर पर ओएनजीसी देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओएनजीसी के चेयरमैन एवं सीईओ अरुण कुमार ने बाबा अंबेडकर साहेब के बारे में बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया। उन्होंने अंबेडकर के सामाजिक आर्थिक चिंतन और वर्तमान आवश्यकता पर बातें प्रमुखता से रखी। ओएनजीसी की शशि के प्रसाद ने ओएनजीसी द्वारा कंपोनेंट प्लान के तहत किए जा रहे प्रयासों को प्रकट किया। वक्ता डॉक्टर बैज नाथ पूर्व समूह महाप्रबंधक, आनंद गुप्ता अधिशासी निदेशक मुख्य पी एंड डीडी, सी. एल. ओ शशि के प्रसाद, बौद्ध मुनि संतलाल पाटिल, ओएनजीसी के समस्त अधिकारी व एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ओएनजीसी में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें 63 लोगों ने रक्त दान दिया। कार्यक्रम में कंपोनेंट प्लान के तहत वंचित अनुसूचित जाति जनजाति समूहों के सदस्यों को आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ओएनजीसी परिसर में स्थित बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद ऑफिसर्स क्लब में मुख्य उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।

इस कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव एसोसिएशन के सचिव रणबीर सिंह तोमर ने दिया। एसोसिएशन के सदस्य दीपक कुमार, प्रदीप तोमर, सुरेंद्र सिंह, दिग्पल सिंह, बीना सिंह, पूनम सिंह, मनमोहन सिंह, दर्शन राणा, इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी एवं जय प्रकाश पांडेय ने किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...