Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में बड़ा हादसा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में बड़ा हादसा

आज केदारनाथ धाम से एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के पंखे के चपेट में आने से अमित सैनी की मौत हो गई है। यह दुर्घटना आज दोपहर में हुई।

केदारनाथ के हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। सूत्रों ने बताया कि क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई है।

अमित सैनी उत्तराखंड सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर हैं। सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड सिविल एविएशन के सीईओ भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। उन्होंने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

केदारनाथ धाम की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है इसके लिए राज्य सरकार अपनी तैयारियों में लगी हुई है। प्रशासन रास्तों से बर्फ हटाने और यात्रा को चाक चौबंद करने में लगी हुई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...