Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिस स्तर पर जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी शेष रह गई है उन्हे शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए है कि केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जो भी बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है उसे तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा उनके स्तर से जो भी अन्य कार्य किए जा रहे है उन्हें भी तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सुलभ शौचालय तैयार किए जा रहे है उनका कार्य त्वरित गति से पूर्ण करें तथा साफ सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए तथा सभी स्थानों पर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जीएमवीएन को भी निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए आवासीय व्यवस्था हेतु जो भी टेंट तैयार किए जा रहे है उन्हे त्वरित गति से तैयार करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं विद्युत को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जो भी पेयजल लाइने एवं विद्युत लाइनो का मरम्मत कार्य किया जाना है उसे शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी है उन्हे प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में गत दिनों से हो रही बारिश एवं बर्फबारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं से आग्रह है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा प्रारंभ करें तथा बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गरम कपड़े अनिवार्य रूप से साथ में लाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी एवं असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए है। यात्रा प्रारंभ करने या यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर यात्रा मार्ग पर बनाए गए चिकित्सा सेंटर पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श ले और अपना स्वास्थ्य प्रशिक्षण कराए। सुगम एवं सुरक्षित यात्रा संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं के नियमो का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...