Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधाएं
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधाएं

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोनप्रयाग केदारनाथ 9.7 किलोमीटर लम्बे रोप-वे का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा, जिसके बाद जहां यात्रियों को 6 से 7 घंटे पहुंचने में लग जाते थे वहां अब मात्र 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर शौचालय, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचने में यात्रियों को घंटों लग जाते हैं लेकिन पैदल मार्ग पर आवासीय सुविधा की कमी होने के कारण यात्रियों को हर हाल में केदारनाथ पहुंचना ही होता है जिस कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लिंचौली, भीमबली, जंगल चट्टी में आवासीय सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इन पड़ावों पर शौचालय, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की अवस्थापना के साथ होमस्टे व होटल के निर्माण होने से केदारनाथ धाम की यात्रा और भी अधिक सुगम हो सकेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...