Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यात्रियों की स्वास्थ्य जांच हेतु 6 हेलीपैड पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

यात्रियों की स्वास्थ्य जांच हेतु 6 हेलीपैड पर हंस फाउंडेशन के सहयोग से हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि हेली माध्यम से श्री केदारनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा के दृष्टिगत फाटा में 02, गुप्तकाशी में 02, जामू में 01 व शेरसी में 01 हेलीपैड परिसर में हंस फाउंडेशन के सहयोग से हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट पर यात्रियों की रक्तचाप, शुगर आक्सीजन लेवल, धड़कन आदि प्राथमिक जांच की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त सोनप्रयाग में भी यात्रियों का प्रशिक्षण किया रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग के अंतर्गत पैदल मार्ग पर चिकित्सा राहत केंद्र छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, कैंची भैरव ग्लेशियर, रूद्रा प्वाइंट, बेस कैंप व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिंग प्वाइंट में हिंदी, अंग्रेजी सहित क्षेत्रीय भाषा पंजाबी, कन्नड़ उड़िया, मलयालम, गुजराती, तमिल, तेलगू, बंगाली व मराठी में स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित कर जरूरी जानकारी देने के साथ ऐहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...