इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं। उन्होंने दर्शन के पश्चात तीर्थयात्रियों तथा उपस्थिति जनमानस का अभिवादन किया इस अवसर पर फिल्म अभिनेता के पारिवारिक मित्र सुमित अदालका भी केदारनाथ पहुंचे थे।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि फिल्म अभिनेता हैलीपेड से मंदिर तक पैदल चलकर बिना जूते पहने पहु़ंचे तथा आम यात्री की तरह दर्शन किये।

बताया जा रहा है कि शाम को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे।
आपको बता दें कि आजकल अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आए हुए हैं। वह आज वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे फिल्म की शूटिंग के लिए रुड़की जाएंगे।
गौरतलब रहे कि इस साल अभी तक केदारनाथ धाम में 4 लाख 50 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पिछले सालों की तुलना में यह रिकार्ड बहुत अच्छा है।


Leave a comment