Home उत्तराखंड न्यूज़ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने किये बाबा केदार के दर्शन, बोले बाबा केदार के दर्शन कर अभिभूत हुआ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने किये बाबा केदार के दर्शन, बोले बाबा केदार के दर्शन कर अभिभूत हुआ

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी एवं केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने फिल्म अभिनेता को बाबा केदारनाथ का प्रसाद, भस्म तथा रूद्राक्ष माला भेंट की।

इस अवसर पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन कर वह अविभूत हैं। उन्होंने दर्शन के पश्चात तीर्थयात्रियों तथा उपस्थिति जनमानस का अभिवादन किया इस अवसर पर फिल्म अभिनेता के पारिवारिक मित्र सुमित अदालका भी केदारनाथ पहुंचे थे।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि फिल्म अभिनेता हैलीपेड से मंदिर तक पैदल चलकर बिना जूते पहने पहु़ंचे तथा आम यात्री की तरह दर्शन किये।

बताया जा रहा है कि शाम को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे।

आपको बता दें कि आजकल अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आए हुए हैं। वह आज वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे फिल्म की शूटिंग के लिए रुड़की जाएंगे।

गौरतलब रहे कि इस साल अभी तक केदारनाथ धाम में 4 लाख 50 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पिछले सालों की तुलना में यह रिकार्ड बहुत अच्छा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...