Home उत्तराखंड न्यूज़ विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कुलसचिव डा. दीपा बिनय, कार्यवाहक अधिष्ठाता विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय डा. ए.के. गौड़, विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं कार्यक्रम संयोजक डा. आर.के. श्रीवास्तव, अतिथि प्रवक्ता डा. वीर सिंह, कार्यक्रम आयोजक डा. श्वेता सारस्वत ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर डा. दीपा बिनय ने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें पानी बचाना चाहिए और अपने आस-पास को स्वच्छ रखना चाहिए। वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण से हो रहे खतरे के निदान हेतु वैज्ञानिक तरीका ढूंढने के लिए प्रेरित किया। डा. वीर सिंह ने पर्यावरण का ध्यान रखने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किस तरह प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है एवं विश्व के सभी देश इस प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। डा. ए.के. गौड़ ने पर्यावरण पर अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। डा. आर के श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को लगाए गये पेडों की रक्षा हेतु जिम्मेदारी दी और विद्यार्थियों ने अपने-अपने लगाये पेड़ की रक्षा करने का संकल्प लिया। डा. श्रीवास्तव ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व एवं प्लास्टिक प्रदूषण से निजात पाने के तरीकां से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की आयोजिका डा. श्वेता सारस्वत ने सभी अतिथियों एवं छात्रों का इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलायी।

विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विषय पर क्विज एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण प्रदूषण व पर्यावरणीय मुद्दों पर अपने विचार रखे गये, जिसमें एक्सटेम्पोर में प्रथम स्थान निखिल सेवियों ने प्राप्त किया। सौरभ माहेश्वरी एवं गौरव तिवारी ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में दीक्षा, सौरभ एवं निष्ठा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर ‘आओ पर्यावरण बचायें-जीवन को खुशहाल बनाये’ के नारे के साथ पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संकल्पवान बनने हेतु परिसरवासियों का आह्वान किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...