Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा का लक्ष्मण मंदिर
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

जून के महीने में भी आठ फीट बर्फ के आगोश में समाया हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा का लक्ष्मण मंदिर

हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाए जाने के बाद तीर्थयात्रा सुचारु हो गई है। सोमवार को करीब 2200 तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए. जबकि 300 बच्चे और बुजुर्ग तीर्थयात्री घांघरिया में ही रोके गए थे।

सुबह नौ से दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जा रही है। बता दें कि हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन सुबह नौ बजे, दोपहर में साढ़े बारह बजे और अपराह्न ढाई बजे अरदास की जाती है।

रविवार को ग्लेशियर खिसकने की घटना के बाद से अब अपराह्न ढाई बजे की अरदास को फिलहाल के लिए रोक दिया है। अब दोपहर साढे़ बारह बजे की अरदास के बाद तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब से घांघरिया के लिए वापस भेज दिया जाएगा।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन एक बजे लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को वापस घांघरिया जाने की अपील की जाती है, लेकिन कई तीर्थयात्री थकान और फोटो खिंचवाने के चलते रास्ते में ही काफी देर कर देते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...