Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा धान की पौध रोपण की विधिवत शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा धान की पौध रोपण की विधिवत शुरूआत

विश्वविद्यालय फार्म के एन ब्लाक पर धान की रोपाई का शुभारम्भ विधिविधान के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि धान रोपण का कार्य विश्वविद्यालय फार्म में बहुत समय से प्रारम्भ कर दिया गया है। उनके द्वारा धान की प्रजाति एमटीयू 7029 के पौध का रोपण किया गया। उनके द्वारा वहां पर उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक फार्म डॉ. जयन्त सिंह तथा उनकी टीम के सभी सदस्यों एवं श्रमिकगण द्वारा किये जा रहे परिश्रम की प्रशंसा की गयी।

उन्होंने कहा कि धान की एमटीयू 7029 प्रजाती बहुत ही लोकप्रिय है और इसका बहुत अच्छा उत्पादन है। इसकी रोपाई से फार्म में धान का अच्छा उत्पादन होगा। विश्वविद्यालय का विभिन्न फसलों के बीज उत्पादन तथा देश में खाद्यान्न के उत्तरोत्तर वृद्धि में अग्रणी भूमिका रही है। समय से बीजाई एवं रोपण कार्य से धान की फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर में निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल, मुख्य फार्म प्रबंधक (तकनीकी) डॉ. परविन्दर सिंह, संयुक्त निदेशक, फार्म डॉ. वीर सिंह, सुरक्षा अधिकारी डॉ. जी.सी. बोरा, इंजीनियर विकेश, प्रक्षेत्र सहायक भुवन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...