Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी पुरोला ब्लाक में स्थिति तनावपूर्ण, महापंचायत को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पुरोला ब्लाक में स्थिति तनावपूर्ण, महापंचायत को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की

कल ही उत्तरकाशी प्रशासन ने पुरोला ब्लॉक में 14 से 19 जून तक धारा-144 लगा दी थी। पूरे पुरोला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बावजूद प्रदर्शकारी महापंचायत के लिए पुरोला जाने की जिद पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की होने की भी खबर है। यमुना घाटी के नौगांव, बड़कोट और पुरोला के सभी बाजारों में व्यापारियों ने अपनी सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं। यमुना घाटी के इन तीनों बाजारों में कोई दुकान नहीं खुली है, वहीं महापंचायत के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व व्यापारी पुरोला जाने की जिद पर अड़े हुए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा जाने से रोका गया है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ नोंकझोक हुई और उसके बाद प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए, जिसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया।

15 जून को पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन ने 14 जून से ही क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी थी। जिले के बॉर्डर भी सील कर दिए गए। भारी संख्या में क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया, इसके बावजूद भी व्यापारी और हिंदू संगठनों के लोग महपंचायत करने की जिद पर अड़े हैं।

पुरोला में धारा 144 लागू, हिंदूवादी संगठन खुलकर आये सामने बोले लव जेहाद के खिलाफ करेंगे महापंचायत

रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वह महापंचायत के लिए पुरोला जाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं बजरंग दल का दावा है कई कार्यकर्ता पुरोला पहुंचे हैं।

एडीएम तीर्थपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुरोला घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पुरोला में शांति व्यवस्था बनाने में जनता से सहयोग की अपील की है।

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति मंच के संयोजक केशव गिरी महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद धरने पर बैठे सभी लोगों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस वाहन में गिरफ्तार किए व्यापारी और हिन्दू संगठन के लोगों को धरना स्थल से आधा किमी दूर जा कर छोड़ा गया। केशव गिरी महाराज ने अब 25 जून को बड़कोट में महापंचायत होने की घोषणा की है। धरने की वजह से करीब ढाई घंटे तक पुरोला बड़कोट मार्ग बंद रहा।

वहीं दूसरी तरफ, पुरोला जाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा रोकने के बाद हिन्दू वादी संगठन धरने पर बैठ गये। धरने पर बैठे लोगों ने जबरन पुरोला जाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई, लेकिन भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद होने के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पाये। अब प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। कई हिन्दूवादी संगठन के लोग बड़कोट तिलाडी पौंटी राजगढ़ी मार्ग से पुरोला की ओर निकले। सुबह से ही हिन्दू वादी संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन को खूब छकाया।

नौगांव से एक किमी आगे राजगढ़ी बैंड पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर नौगांव बड़कोट के व्यापारी और हिन्दू संगठन के लोग हरिकी दून मोटर मार्ग पर धरने पर बैठे। जिससे दोनों ओर एक घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीस असवाल का कहना था कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है कि दूसरे समुदाय के लोगों को क्षेत्र से भगाया जा रहा। जबकि एक भी ऐसा नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...