मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।
गौरतलब रहे कि पेशाब में संक्रमण के कारण सावधानी हेतु पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कल रात्रि आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। त्रिवेंद्र सिंह रावत आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दिए जा चुके हैं।

इसके अलावा भी दिन भर उनकी कुशल क्षेम पूछने वालों के फ़ोन आते रहे। अनेकों लोगों से मिलते भी रहे। प्रमुख लोगों में भोले जी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पलायन आयोग उपाध्यक्ष शरत सिंह नेगी, विधायक बृजभूषण गैरोला, खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा आदि आए।


Leave a comment