Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में महिलाओं को दिया जा रहा है बेडू, जैम, चटनी, अचार और ड्राई अंजीर बनाने का प्रशिक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में महिलाओं को दिया जा रहा है बेडू, जैम, चटनी, अचार और ड्राई अंजीर बनाने का प्रशिक्षण

श्रीनगर रोड़ स्थित उद्यान विभाग के फल प्रसंस्करण केंद्र में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने पहाड़ी अंजीर (बेडू) प्रसंस्करण एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अवलोकन किया कि पहाड़ी अंजीर (बेडू) से किस प्रकार से जैम, अचार, चटनी, ड्राई अंजीर इत्यादि उत्पाद तैयार किये जायेंगे। इस दौरान उन्होंने रिप परियोजना और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पहाड़ी अंजीर (बेडू) की तरह स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले विभिन्न उत्पादों के सैंपल लेते हुए उसकी न्यूट्रीशन और मेडिसिन वैल्यु का पता लगाने तथा उसको वेल्यु एडीशन के माध्यम से उसका विविधीकरण करते हुए उसका स्थानीय लोगों को रोजगार का जरिया बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों से कलेक्शन से लेकर अन्तिम उत्पाद तैयार करने से पूरी प्रक्रिया बतायी जाये। जिलाधिकारी ने पहाड़ी (अंजीर) से तैयार उत्पादों के सैंपल का भी अवलोकन करते हुए इससे संतुष्टी व्यक्त की तथा इसको बडे़ स्तर पर बढ़ाने को कहा जिससे अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जा सके।

पहाड़ी अंजीर (बेडू) से विभिन्न उत्पादों को तैयार करने संबंधित तकनीकि व प्रशिक्षण संबंधी सहयोग रिप (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्वि परियोजना) और उद्यान विभाग द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन एन.आर.एल.एम. फेडरेशन (महिला उमंग स्वायत्त सहकारिता) द्वारा किया जायेगा।

फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों से बेडू का कलेक्शन तथा रीप परियोजना और उद्यान विभाग इसमें उनका सहयोग करेगा। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की ‘हिलांस ब्राण्ड‘ के माध्यम से मार्केटिंग की जायेगी तथा मुख्य चारधाम मार्गों के साथ ही स्थापित आउटलेट में उत्पादों का विक्रय किया जायेगा।

इस दौरान उद्यान फल प्रसंस्करण केन्द्र में अपर निदेशक उद्यान रतन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर रीप परियोजना कुलदीप बिष्ट, प्रभारी उद्यान फल प्रसंस्करण केन्द्र रमेश सती, सहायक रीप परियोजना मैनेजर आशुतोष कौशिक सहित फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...