Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रावण मास शुरू होते ही कांवड यात्रा का शुभारम्भ, यात्रा को लेकर प्रशासन चाक चौबंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

श्रावण मास शुरू होते ही कांवड यात्रा का शुभारम्भ, यात्रा को लेकर प्रशासन चाक चौबंद

श्रावण मास शुरू होते ही हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ हो गया है। सीएम धामी ने भी यहां आने वाले सभी शिव का स्वागत करते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल और एसएसपी अजय सिंह सहित शासन, प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर कांवड़ियों को पानी की बोतलें और फलाहार वितरित किये। इस दौरान श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी और गंगा अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब रहे कि कुछ दिन पहले से कावड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन पहले ही दिन हरिद्वार में कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए हुए लाखों शिवभक्त गंगा जल उठाने के लिए हर की पैड़ी पहुंचे।

पुलिस ने भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि पिछली बार 3.75 करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल ले गये थे। इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट सकता है और इस बार पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो, शिव एवं गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, शासन एवं जिला प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की तथा उनसे भी सहयोग की अपेक्षा की है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम एवं कांवड़ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी तक लगभग 35 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं के सुचारू ढंग से संचालित करने के लिये शासन स्तर पर प्रमुख सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने नीलकंठ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु एक सुपर जोन, सात जोनल मजिस्ट्रेट व 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। कांवड यात्रा को सुगम बनाये जाने व कांवड मार्गो पर समुचित व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा निरंतर रूप से निगरानी बनाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...