Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत, एक भाई गम्भीर रूप से घायल
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत, एक भाई गम्भीर रूप से घायल

चिन्यालीसौड़ृ सीएचसी से अपनी मां का इलाज कर लौट रहे दो सगे भाइयों की कार बनचौरा-बडेथी सडक पर मोरगी बैन्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छोटे भाई और मां की मौके पर मौत हो गई, और वाहन चालक बडा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि तड़के एक कार सड़क से 300-400 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रूकम सिंह और विकास (22) की मौके पर ही मौत हो गई। विकास आर्मी में कार्यरत था। हादसे में दूसरा भाई भूपेन्द्र (25) गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। भूपेंद्र भी आर्मी में कार्यरत है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

बारिश के कारण कई जगहों पर रास्ते बंद हो गये हैं बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर यातायात एक बार फिर से बंद कर दिया गया है बताया जा रहा है कि छिनका के पास भूस्खलन हुआ है। इसके अलावा बाजपुर और टयापुल में भी पत्थर हाईवे पर गिरे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...