Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ महिला शिवभक्तों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ ने घाटों में तैनात किये महिला कार्मिक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

महिला शिवभक्तों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ ने घाटों में तैनात किये महिला कार्मिक

03 जुलाई 2023 से कांवड़ मेले का शुभारंभ के साथ ही अन्य राज्यों से भारी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखंड आ रहे है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीआरएफ कार्मिकों को हरिद्वार, ऋषिकेश व नीलकंठ में संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।

एसडीआरएफ जवानों द्वारा अपनी कार्यकुशलता को सिद्ध करते हुए विभिन्न घाटों पर स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में आकर डूबने वाले अनेक कांवडियों का जीवन भी सुरक्षित किया गया है।

विगत कुछ दिनों से राज्य में महिला शिवभक्त भी भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़ मेले में आ रही इन महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यात्रा के दृष्टिगत मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट एसडीआरएफ द्वारा अहम पहल की गई है। उनके निर्देशानुसार कांवड़ मेले में #एसडीआरएफ उत्तराखंड_पुलिस की विशेषज्ञ महिला कार्मिकों को संवेदनशील घाटों पर तैनात किया गया है।

यह विशेषज्ञ महिला कार्मिक कुशल तैराक है जो महिला शिवभक्तों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित रिस्पांस देने में दक्ष है। निश्चित ही इस पहल से सभी कांवड़िये देवभूमि से स्वर्णिम स्मृतियां लेकर जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...