Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में भटवारी ने पास गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन होने से 4 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी में भटवारी ने पास गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन होने से 4 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण यहां पर भूस्खलन की लगातार घटनायें हो रही है। जिससे कई जगहों पर सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और गई स्थानों पर लोगों के जानमाल की भी खबर आ रही है।

उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये वाहन, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पर भूस्खलन की लगातार घटनायें हो रही है। जिससे कई जगहों पर सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और गई स्थानों पर लोगों के जानमाल की भी खबर आ रही है।

गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना मिलने पर यहां पर तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इन तीनों वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...