Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सोनाली नदी का बंधा टूटने से लक्सर में भरा पानी, एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

सोनाली नदी का बंधा टूटने से लक्सर में भरा पानी, एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

वहीं जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सोनाली नदी का बंधा टूटने से समस्त लक्सर क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गया है। विगत दिन एसडीआरएफ फ्लड रेस्क्यू टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी, मेन बाजार, बसेड़ी रोड़ में फंसे हुए कई लोगों को राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त पीपली गांव में एक जलमग्न मकान में से एक 4 सदस्यीय परिवार जिसमें एक गर्भवती महिला, एक बुजुर्ग दम्पति व एक 12 वर्षीय बालक भी सम्मिलित था, को राफ्ट की सहायता से सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया था।

लक्सर में राहत एवम बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने हेतु कमांडेंट एसडीआरएफ, मणिकांत मिश्रा द्वारा लक्सर पहुंचकर स्वयं समस्त रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल ली है। उनके द्वारा ऋषिकेश, हरिद्वार, डाकपत्थर, देहरादून व वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से कुल 5 रेस्क्यू टीमें व एक पेरामेडिक्स टीम के साथ लक्सर जलभराव क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। जहां एक ओर रेस्क्यू टीमें राफ्ट, रिमोटली ऑपरेटेड लाइफबॉय व अन्य फ्लड रेस्क्यू उपकरणों से लैस है वहीं दूसरी ओर पेरामेडिक्स टीम आवश्यक उपचार सामग्री व पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के साथ प्रभावितों की सेवा हेतु कटिबद्ध है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु समस्त टीमों के पास पर्याप्त मात्रा में आपदा राहत किट रखा गया है, जिसे स्थिति अनुसार वितरित किया जाएगा। एसडीआरएफ द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी टीम भावना व सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करेंगे। लोगों को रेस्क्यू करने के साथ ही उन्हें इन कठिन हालातों का सामना करने के लिए उनका हौसला भी बढ़ाएंगे।

जनपद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय व सहयोग के साथ काम करेंगे। इस समय अलग-अलग यूनिट न समझकर सभी को एक टीम के रूप में प्रभावितों की हर सम्भव सहायता का लक्ष्य रखकर उद्यत रहना है।

एक अन्य घटना में क्षेत्राधिकारी खानपुर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि बालावाली क्षेत्र में एक जलमग्न हुये मकान में कुछ लोग फंसे हुये है जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की टीम हमराह मय राफ्ट घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त बुजुर्ग दम्पति खानपुर क्षेत्रान्तर्गत गिरधावाली कलसिया गांव में जलमग्न हुए मकान में फंसे हुए थे, जहां कई किलोमीटर तक आसपास कोई मकान नही थे। किसी तरह उनके फंसे होने की सूचना मिल पाई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए राफ्ट द्वारा लगभग 5 किमी दूरी तय कर बाणगंगा नदी को पार कर उक्त स्थान तक पहुंच बनाई गई।

उक्त बुजुर्ग दंपति विगत दिनों में हुई भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण अपने मकान में ही फंस गए थे और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अत्यंत व्याकुल भी थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा उस बुजुर्ग दम्पति का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें राफ्ट द्वारा कई किलोमीटर की दूरी तय कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बुज़ुर्ग दम्पति द्वारा भी एसडीआरएफ का आभार व्यक्त किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...