Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी-कौडियाला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

टिहरी-कौडियाला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

पहाड़ों में भारी बारिश के कारण सड़कों में लैडस्लाइड होने की खबरें आ रही है राज्य के कई इलाकों इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे कि यहां चलने वाले राहगीरों को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

टिहरी-कौडियाला के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक व्यक्ति के घायल हो गया। गनीमत रही कि ज्यादा लोगों को चोट नहीं लगी। जैसे ही टिहरी की पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि कौडियाला के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई एसडीआरएफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हेडकांस्टेबल संतोष रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त बस (न्ज्ञ08 च्। 1324) श्री बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर आ रही थी कि अचानक कौडियाला के पास अनियंत्रित होने से बस मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। बस में 19 यात्री सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक यात्री को ही सामान्य चोट आई थी, बाकी अन्य सभी ठीक है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर इस घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को सामान्य किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...