Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल कालाढूंगी रोड पर वाहन दुर्घटना, एसडीआरएफ ने पांच घायलों को किया रेस्क्यू, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

नैनीताल कालाढूंगी रोड पर वाहन दुर्घटना, एसडीआरएफ ने पांच घायलों को किया रेस्क्यू, दो लोगों की मौत

मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

जैसे ही इस घटना की जानकारी एसडीआरएफ को मिली उसने तुरन्त ही अपने जवानों को घटनास्थल पर भेजा और जल्दी ही बचाव कार्य में लग गये। चूंकि यह वाहन पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटना हुआ था तो एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को वहां बुलाया गया था।

इस आदेश के अनुपालन में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप-निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे, जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से नैनीताल आये हुए थे।

घायलों का विवरण :-

1) आकाश, आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
2) प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी उपरोक्त
3) अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त
4) शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त
5) मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी उपरोक्त

मृतकों के विवरण :-

1) राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
2) राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...