Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राहुल गांधी को शायद सदन की इतनी ज़रूरत नहीं, जितनी सदन को राहुल की ज़रूरत है – सुप्रिया श्रीनेत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राहुल गांधी को शायद सदन की इतनी ज़रूरत नहीं, जितनी सदन को राहुल की ज़रूरत है – सुप्रिया श्रीनेत

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने बयान दिया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से गरीब मजदूरों, किसानों की, महिलाओं की, युवाओं के हको को लेकर जब भी आवाज उठाई है तो देश की राजनीति में एक लंबी लकीर खींची है।

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा, जब राहुल गांधी ने सरकार की कलाई खोली, अडानी घोटाला को सदन में उठाया तो एक षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदन की सदस्यता रद्द करवाई गई।

नौ साल पुराने केस को दोबारा खोला गया, जो कि भाजपा ने बहुत बड़ी गलती की है। आज पूरा देश उनके साथ उठ खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में सदन को राहुल गांधी की जरूरत है राहुल गांधी को सदन की जरूरत नहीं है और इसलिए जरूरत है कि सरकार के अंहकार के बावजूद लोगों के हितों की बात कर रहे है और मुझे ऐसा लगता है कि जब तंत्र आपके खिलाफ हो जाता है तो जनतंत्र शुरू हो जाता है।

उन्होंने कहा कि आज जन जन राहुल गांधी के साथ खड़ा है। हम न्याय पालिका में विश्वास रखते हैं हमें पूरा यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय होगा और जो 162 साल की आईपीसी में कभी नहीं हुआ वह निर्णय स्टे होगा और उन्हें जो सजा दी गई है वह वापस होगी।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के ताजपोशी के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता देहरादून पहुंची थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...