एक तरफ जहां धामी सरकार की भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही बरकरार है तो वहीं पुलिस प्रशासन भी इस क्रम में लगातार तत्पर नजर आ रहा है।
कुछ समय पहले थाना वसंत विहार में एक मामला प्रकाश में आया था जिसमें एक महिला द्वारा दो व्यक्तियों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज करवाया गया था कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के कागज तैयार करके महिला की जमीन को इन दोनों ने अपने नाम करवा लिया था।

इस मामले में पुलिस प्रशासन पहले ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर चुका था और अब दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।
देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी था।


Leave a comment