Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राजपुर रोड के दून विहार क्षेत्र में गुंडा तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राजपुर रोड के दून विहार क्षेत्र में गुंडा तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़

राजधानी देहरादून में गुंडा तत्व खुलेआम क़ानून को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। सीसीटीवी तस्वीरों में देखा गया है कि देहरादून के राजपुर और जाखन स्थित दून विहार के पॉश कॉलोनी की ये घटना है।

यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जहां हाथों में सरिया और लाठी डंडा लेकर कुछ गुंडा तत्व 2 दुकानों में तोड़फोड़ करते तस्वीरों में नज़र आ रहे हैं। अचानक आए गुंडा तत्वों ने दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, घटना की यह सीसीटीवी तस्वीरें कैमरे में क़ैद हुई है।

देहरादून के राजपुर रोड दून विहार का इलाक़ा पॉश कॉलोनी में माना जाता है ख़ास बात यह है इस क्षेत्र में कई बड़े अधिकारियों और बड़े बड़े लोगों का निवास है। इस इलाक़े के एक मुख्य मार्ग पर कुछ दुकानदार अपनी आजीविका चलाते हैं। यहां पर पीड़ित दुकानदार अपने पुत्र और परिवार के साथ दुकान में डेयरी का काम करते हैं। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।

आरिफ पीड़ित ने बताया कि गुंडा तत्वों ने दुकान में रखे सामान को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। दुकान में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है पीड़ित दहशत में है हालांकि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना का सीसीटीवी लेकर जांच कर रही है।

देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा कि वह ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त क़ानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में दिख रहे तोड़फोड़ करने वाले गुंडा तत्वों को पुलिस तलाश रही है।

देहरादून में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान दिलीप सिंह कुंवर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी देहरादून के कई क्षेत्रों में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। खुलेआम गुंडागर्दी की इन तस्वीरों से लगता है कि अपराधियों को पुलिस का जरा भी डर नहीं रहा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...