Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बरसी आसमानी आफत
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बरसी आसमानी आफत

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 और 27 जुलाई को कुमाऊं रीजन के जिलों मे तेज बारिश हो सकती है। जिसके तहत नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 26 और 27 जुलाई को दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 और 27 जुलाई को कुमाऊं रीजन के जिलों मे तेज बारिश हो सकती है। जिसके तहत नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।

वही मौसम विभाग ने बाकी अन्य जनपदों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने इस दौरान पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वही भूस्खलन के चलते कहीं-कहीं सड़कें बंद होने की भी स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोग भी सतर्क रहे। जिससे कि हम लोग आने वाली मुसीबत से बच सकें।

राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो गये हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग एनएच-94 डाबरकोट में मलबा आने के कारण यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है। इस मार्ग को खोलने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्टीय राजमार्ग एनएच-108 लालढांग में मलवा आने के कारण बंद हो गया है। बीआरओ द्वारा मार्ग को खोलने की कार्यवाही की जा रही है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्टीय राजमार्ग एनएच-58 कमेडा के पास 100 मीटर रोड़ बॉशआउट होने के कारण यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है तथा नंदप्रयाग टंगणी, पागलनाला में मलवा ओन के कारण अवरूद्ध हो गया है। इस मार्ग को खोलने का काम जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...