Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में दिखा लोगों का उत्साह
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में दिखा लोगों का उत्साह

उत्तराखंड के कई जिलों में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाया जा रहा है। रूद्रप्रयाग और चमोली में बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और यहां के लोगों ने राज्य सरकार के साथ मिलकर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर 9 अगस्त को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वतंत्रता  संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 10 अगस्त 2023 तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कार्मिको के साथ साथ माननीय विधायक गणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान  स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया।

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान कार्यक्रम को रूद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंडों जखोली, अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों बढ़-चढकर भागीदारी की गई तथा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सैनानियों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया गया।

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश शाह ने अवगत कराया है कि विकासखंड ऊखीमठ की विभिन्न ग्राम पंचायतों कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पटाली, पाली, कोरखी, पैलिंग, सारी आदि गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ग्रामीणों द्वारा ‘शिला फलकम’ स्थापित किए गए व पंचप्रण शपथ, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया तथा वसुधा वंदन एवं वीरों का वंदन पूर्ण आदर के साथ करते हुए ग्रामीणों द्वारा सेल्फी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलिदानों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए शपथ भी ली गई।

खंड विकास अधिकारी जखोली दिनेश मैठाणी ने बताया कि विकास खंड जखोली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जैली एवं लुठियाग में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ‘शिला फलकम’ स्थापित कर शहीद सैनिक मुरारी सिंह को नमन एवं वंदन किया गया तथा शहीद के बड़े भाई उम्मेद सिंह को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने बताया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कांदी, चैथला व कंडारा में ‘शिला फलकम’ स्थापित किए गए जिसमें शहीद सैनिक बचनराम गैरोला को नमन किया गया तथा उनके परिजन को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पंचप्रण शपथ, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया तथा वसुधा वंदन एवं वीरों का वंदन पूर्ण आदर के साथ करते हुए ग्रामीणों द्वारा सेल्फी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलिदानों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए शपथ भी ली गई।

चमोली जिले में भी ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान मिट्टी को नमन, वीरों का वन्दन कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पचायत पोखरी द्वारा वीर सैनिकों के नामों के शिलापट की स्थापना की गई। वसुधा वन्दन कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत में बृहद वृक्षारोपण किया गया और पंचप्रण शपथ के तहत मिटटी लेकर पंचप्रण शपथ ली गई।

कार्यक्रम में झण्डारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान भी गाया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संतोष पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पन्त सहित विद्यालयी छात्र छात्राएं एवं सरकारी एवं गैरसरकारी विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

वहीं खण्ड विकास अधिकारी नारायणबगड आरसी अमोली ने बताया कि नारायणबगड ब्लॉक के ग्राम पंचायत सणकोट, नाखोली, जाख, पैठाणी व बमियाला में शिला फलकम स्थापना के साथ अन्य कार्यक्रम किए गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...