देहरादून से उत्तरकाशी जा रही बस का सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। यह बस सुबह देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली ली तभी बस के चालक ने अचानक अनियंत्रण खो दिया और यह बस सड़क से नीचे पेड़ पर रूक गई। बताया जा रहा है कि इस बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। भगवान की कृपा से सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। भगवान का शुक्र था कि बस जाकर पेड़ में रूक गई और 21 लोगों की जान बच गई।
जैसे ही इस बात की सूचना प्रशासन को मिली उसके बाद थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने यात्रियों को बस से निकाला।
सुरक्षा की टीम ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है, कुछ यात्रियों को थोड़ा चोट लगी है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया।
कांडीसौड़ के एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया की घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है।
बस चालक ने बताया कि गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस खाई की तरफ जा गिरी। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बस चीड़ के पेड़ पर अटक गई और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।


Leave a comment