Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी के बेटे राजेश भंडारी बने भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (एसीस्टेन्ट चीफ ऑफ एयर स्टाफ)
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बरफ़ौज

टिहरी के बेटे राजेश भंडारी बने भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (एसीस्टेन्ट चीफ ऑफ एयर स्टाफ)

इस समय उत्तराखंड के जांबाज सैन्य अधिकारी देश की तीनों सेनाओं में उच्च पदों पर विराजमान हैं। एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी को इंडियन एयर फोर्स के तीसरे सर्वोच्च पद पर पदोन्नति मिली है। वह टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के लोगों में खुशी की लहर है।

इस समय उत्तराखंड के जांबाज सैन्य अधिकारी देश की तीनों सेनाओं में उच्च पदों पर विराजमान हैं। इसमें एक और नाम जुड़ गया है और यह नाम है एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी का। उन्हें वायुसेना में उप प्रमुख (एसीस्टेन्ट चीफ ऑफ एयर स्टाफ) बनाया गया है।

वह 15 दिसम्बर 1990 में भारतीय वायुसेना में कमीशंड आफिसर बने थे। वह 1 फरवरी 2022 को एयर कमोडोर के पद पर पदोन्नत हुए थे।

एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी को इंडियन एयर फोर्स के तीसरे सर्वोच्च पद पर पदोन्नति मिली है। वह टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़िया के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। भारतीय वायुसेना के इतने उच्च पद पर पहुंचने वाले वह टिहरी के दूसरे अधिकारी हैं।

इससे पहले प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के नेल्डा गांव निवासी एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा वायुसेना के उच्च पद पर पहुंचे थे। एयर मार्शल वीपीएस राणा एओए के पद से सेवानिवृत हुए थे। वे एयर चीफ मार्शल के सलाहकार के पद पर पहुंचने वाले टिहरी के पहले और उत्तराखंड के दूसरे ऑफिसर थे। उन्होंने भी एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी की नियुक्ति पर खुशी जताई है।

एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई है उनके पिता स्व. ललित सिंह भंडारी एसएसबी से एसएसपी रिटायर्ड थे, जबकि माता स्व. रामेश्वरी देवी गृहणी थी। उनके बड़े भाई कुलदीप भंडारी उत्तरकाशी में व्यवसायी हैं, जबकि बड़ी बहन सुनीता नेगी चंडीगढ़ और सावित्री भंडारी जोधपुर में निवासरत हैं। दोनों बैंक से रिटायर्ड हैं।

एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी की पत्नी ज्योति भंडारी दिल्ली के ख्याति प्राप्त गोयनका स्कूल दिल्ली में शिक्षिका रही हैं। पुत्री स्वाति भंडारी बेंगलुरु में डॉक्टर और पुत्र तेजस भंडारी बैंगलुरू से एमबीए कर रहे हैं।

एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी के उप सेना प्रमुख बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गांव के लोगों का कहना है कि वह शादी समारोह और पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में गांव जरूर आते हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि एयर वाईस मार्शल राजेश भंडारी चार माह पूर्व ही गांव में आयोजित सामूहिक पूजा कार्यक्रम में पहुंचे थे। गांव के बुर्जुग लोगों का कहना है कि वह बचपन से ही होनहार और कुशाग्र बुद्धि के थे। अपनी मेहनत और जज्बे से आज वह एयर वाईस मार्शल पद तक पहुंचे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...