इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलेक्टर है, जिसमें 308 महिलाएं जुड़ी है।
उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी समूह से जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा पीकेवीवाई के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टाल खोले गए है।

गणेश जोशी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बहनों ने रु. 50 लाख से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार अपनी महिला हितैषी नीतियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा पुअर के तहत चयनित महिलाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश चंद भट्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश चंद्र, सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद पंत, उमा जोशी, सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।


Leave a comment